फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash Championships: अभय-वेलवन की जोड़ी ने कायम रखा दबदबा, लगातार तीसरी बार एशियाई युगल स्क्वाश का खिताब जीता

Sun, 21 Jun 2026 02:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
स्क्वाश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार की भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को मलयेशिया के सारावाक में एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए नासिर इकबाल और नूर जमां की पाकिस्तान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 47 मिनट में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया। पिछले साल भी उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की इस जोड़ी को हराया था।
विज्ञापन


खिताबी जीत की हैट्रिक पूरी की
इस जीत के साथ अभय और वेलवन ने पुरुष युगल खिताब की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप की अब तक की तीनों प्रतियोगिताओं में खिताब जीता है। भारत ने अनुभवी जोशना चिनप्पा की उपस्थिति दो अन्य वर्ग में भी पदक हासिल किए। जोशना और रथीका सीलन की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता। जोशना और वेलवन ने मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जेनेट विधि और पूजा आरती की भारत की दूसरी महिला युगल जोड़ी छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें