दुनिया में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसकी कमाई एक अरब 30 करोड़ डॉलर (8000 करोड़ रुपए) से ज्यादा पहुंच गई है।
दुनिया के नंबर वन गोल्फर टाइगर वुड्स अपने कैरियर में अपनी कमाई को एक अरब 30 करोड़ डॉलर के स्तर से आगे ले गए हैं।
आठ करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ पिछले साल वह गोल्फ डाइजेस्ट 50 की सूची में शीर्ष पर रहे।
14 बार मेजर खिताब जीत चुके वुड्स मैग्जीन के 11 साल के इतिहास में 11 बार शीर्ष पर रहे हैं।
2013 में वुड्स के बाद फिल मिकेनसन पांच करोड़ 20 लाख नौ हजार 156 डॉलर के साथ पत्रिका में दूसरे स्थान पर हैं।