फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हैडिन के घर बाहर मिला विस्फोटक, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद हैडिन और उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


एबीसी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है, जब सिडनी में उनके पड़ोसी को उनके घर के बाहर मैदान में विस्फोटक सामग्री दिखाई दी। जिसके बाद हैडिन के परिवार को सूचित किया गया।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया है कि विस्फोटक सामग्री एक्टिव थी। जिसे डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हैडिन के परिवार से की पूछताछ

सिडनी पुलिस ने ‌ब्रैड ‌हैडिन के घर के बाहर मिले विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद उनके घर के बाहर चौकसी लगा दी है। पुलिस ने इस मामले में हैडिन के परिवार से लंबी पूछताछ की।

इसके अलावा पुलिस ने हैडिन के घर के आस-पास भी काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, यह घटना सामान्य बिल्कुल नहीं है और पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में उन्होंने कोई अन्य जानकारी नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें