फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत के नौ मुक्केबाज फाइनल में, छह कांस्य पदक भी पक्के

Mon, 13 Jul 2026 11:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के नौ मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि छह खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, इससे पहले अंडर-23 वर्ग में भी भारत के आठ मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे थे, जिससे पदकों की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
विज्ञापन
बॉक्सिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को खेले गए अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के नौ मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि छह मुक्केबाजों ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


अंडर-19 महिला वर्ग में भारत का दबदबा
  • अंडर-19 महिला वर्ग में भारत की सभी आठों मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
  • चाहत (60 किग्रा) ने चीनी ताइपे की पेई-चुन त्साई को 5-0 से हराया।
  • अंशिका (75 किग्रा) ने चीनी ताइपे की आन-ची त्सेंग को पहले राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) से मात दी।
  • मेघा श्योकंद (80 किग्रा) की प्रतिद्वंद्वी वियतनाम की मुक्केबाज मुकाबला जारी नहीं रख सकीं, जिससे मेघा सीधे फाइनल में पहुंच गईं।
  • प्राची तोकस (+81 किग्रा) ने चीनी ताइपे की शू-शियान वांग को पहले राउंड में आरएससी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
  • इससे पहले जीत दर्ज करने वाली भारतीय मुक्केबाजों के साथ अब अंडर-19 महिला वर्ग में भारत की सभी आठ खिलाड़ी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

अंडर-19 पुरुष वर्ग में दो भारतीय फाइनल में
  • पुरुष वर्ग में भारत के दो मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई।
  • आदित्य (55 किग्रा) ने दक्षिण कोरिया के ह्योनमिन ली को दूसरे राउंड में आरएससी से हराया।
  • शुभम राजपूत (90 किग्रा) ने किर्गिस्तान के आइतबेक बेर्दिमुरातोव को 3-2 के करीबी मुकाबले में शिकस्त दी।
  • वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाले छह भारतीय मुक्केबाजों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

अंडर-23 वर्ग में भी भारत का शानदार प्रदर्शन
रविवार को खेले गए अंडर-23 वर्ग के मुकाबलों में भारत के आठ मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया था।

अंडर-23 महिला वर्ग
  • महिला वर्ग में पांच भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचीं।
  • निशा (54 किग्रा) ने दक्षिण कोरिया की ह्येजू ली को हराया।
  • निकिता चंद (60 किग्रा) ने जापान की सारी कोकुफू को मात दी।
  • काजल (65 किग्रा) ने किर्गिस्तान की गुलजीना मेल्सवेक को हराया। इस मुकाबले में रेफरी को भारतीय मुक्केबाज के दबदबे के कारण मुकाबला रोकना पड़ा।
  • मुस्कान (75 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की तोइरोवा ओयशा को 5-0 से हराया।
  • प्रियंका (+80 किग्रा) ने कजाखस्तान की पानार सेइतखानकिजी को 5-0 से शिकस्त दी।

अंडर-23 पुरुष वर्ग
  • पुरुष वर्ग में तीन भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे।
  • विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) ने फिलीपींस के प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया।
  • गंगा (55 किग्रा) ने जापान के मुक्केबाज को 3-2 के विभाजित फैसले से मात दी।
  • वंशज (65 किग्रा) ने किर्गिस्तान के प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-23 वर्ग में सात कांस्य पदक
  • अंडर-23 महिला वर्ग में तनु (51 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा) और नैना (80 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
  • वहीं, अंडर-23 पुरुष वर्ग में हितेश (70 किग्रा), नीरज (75 किग्रा) और ईशान कटारिया (+90 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
  • भारत के मुक्केबाजों के इस शानदार प्रदर्शन से चैंपियनशिप में देश के स्वर्ण पदकों की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें