कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 14 टीम के लिए ट्रायल किया गया। बर्रा स्थित केडीएमए वर्ल्ड में चल रहे अंडर 14 के पहले ट्रायल में 200 खिलाड़ियों में से 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनकर्ताओं में राहुल सप्रू, चरनजीत सिंह व फैजान अहमद ने खिलाड़ियों की बारीकियों को परखकर उनका चयन किया।
खिलाड़ियों ने नेट पर बल्लेबाजी व बॉलिंग का अभ्यास किया। अभ्यास में चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए। अंतिम चयन के लिए 15-15 खिलाड़ियों की चार टीमें बनाकर सोमवार से फाइनल ट्रायल मैच कराए जाएंगे। फाइनल ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 40 खिलाड़ी चुने जाएंगे।