पेरिस में चल रहे वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत की मॉमा दास, के शामिनी और मधुरिका पाटकर ने मुख्य राउंड में प्रवेश कर लिया है।
पुरुष वर्ग में सौम्यजीत घोष भी मुख्य राउंड के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं।
दास ने क्वालीफायर के दूसरे राउंड में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के रीन चूंग को 4-1 से शिकस्त दी। हालांकि ओलंपियन नेहा अग्रवाल सात सेट तक चले बेहद कड़े मुकाबले में पोलैंड की मोनिका पिटकिवज से हार गईं।
चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे 128 खिलाड़ियों में भारत के शीर्ष खिलाड़ी अचंता शरत कमल को वरीयता मिली हुई है जबकि एंथोनी अमलराज को मुख्य ड्रा में सीधे प्रवेश दिया गया है।