फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafael Nadal: 22 ग्रैंडस्लैम खिताब विजेता राफेल नडाल फ्रेंच ओपन में होंगे सम्मानित, नवंबर में लिया था संन्यास

Thu, 17 Apr 2025 07:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 बार के विजेता नडाल ने पिछले साल नवंबर में खेल से संन्यास ले लिया था। क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम के गलियारे में पहले से ही नडाल की एक प्रतिमा बनी हुई है।
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल को फ्रेंच ओपन की शुरुआत में सम्मानित किया जाएगा। 25 मई को कोर्ट फिलिप चैट्रियर में आयोजित सम्मान समारोह में नडाल के योगदान को सराहा जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंच ओपन की निदेशक एमिली मौरेस्मो ने गुरुवार को कहा- राफा ने कई मायनों में फ्रेंच ओपन के इतिहास पर अपनी छाप छोड़ी है इसलिए उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल लिया था संन्यास
फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 बार के विजेता नडाल ने पिछले साल नवंबर में खेल से संन्यास ले लिया था। क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम के गलियारे में पहले से ही नडाल की एक प्रतिमा बनी हुई है। वह टूर्नामेंट संग्रहालय में एक प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे और आधिकारिक फ्रेंच ओपन ट्रेलर में अपनी आवाज देंगे। नडाल फ्रेंच ओपन में अंतिम दफा 2024 में खेले थे लेकिन इसमें पहले दौर में ही एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें