फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन की मदद से करें अपनी याददाश्त बेहतर

Sat, 05 Jan 2013 04:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप चीजें जगह-जगह पर रखकर भूल जाते हैं? या फिर आपका बच्चा कितनी भी पढ़ाई करे पर टेस्ट में उसे कुछ याद ही नहीं रहता? याददाश्त से जुड़ी ये छोटी-छोटी समस्याएं हम सभी के जीवन से जुड़ी होती हैं। किसी बीमारी से परेशान हों तो डॉक्टर के परामर्श से हम ठीक हो जाते हैं लेकिन याददाश्त से संबंधित इन समस्याओं का हल खोजना हमारे लिए मुश्किल होता है। ऐसे में अच्छी डाइट, सेहतमंद जीवनशैली के अलावा योगासनों से भी याददाश्त तेज करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है योगासन, प्राणायाम और ध्यान
अच्छी याददाश्त के लिए तरह-तरह के योगासन, ध्यान और प्राणायाम का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद है। योगासन से शरीर में रक्त व ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छी तरह होता है जिससे मस्तिष्क में इनका समचार बिना किसी रुकावट के होता है। इससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और याददाश्त अच्छी रहती है।

वहीं प्राणायाम के दौरान शरीर की ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। गहरी सांस लेने से दिमाग को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है जिससे दिमाग तेजी से काम करते है। वहीं ध्यान के नियमित अभ्यास से मानसिक शांति और तरोताजगी मिलती है।
विज्ञापन


कौन से योगासन हैं फायदेमंद   
अच्छी याददाश्त और तेज दिमाग के लिए आप इन योगासनों को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं।

सर्वांगासन
इस आसन के लिए पहले सीधे लेट जाएं, फिर पैरों को धीरे-धीरे उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। हाथों से कमर को सहारा दें। इस आसन में शरीर का सारा भार गर्दन पर पड़ना चाहिए। पैरों को सीधा रखें। कुछ क्षण बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस आसन के नियमित अभ्यास से दिमाग में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है जिससे दिमाग तेज चलता है और याददाश्त अच्छी रहती है।

भुजंगासन
भुजंगासन करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों के पास रखें, धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। सांस को सामान्य रखते हुए क्षमतानुसार रुकें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। याददाश्त तेज करने के लिए यह आदर्श योगासन है। इसके अलावा, साटिका, स्लिप डिस्क, कमर दर्द, स्पोंडलाइटिस आदि समस्याओं में भी इससे बहुत आराम मिलता है।  

ये प्राणायाम हैं फायदेमंद
योगासनों की तरह ही प्राणायाम भी अच्छी याददाश्त के लिए बहुत लाभदायक हैं। प्राणायाम से न सिर्फ मस्तिष्क की सेहत बरकरार रहती है बल्कि मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति भी मिलती है। कपालभाति. भ्रामरी और भ्रस्तिका प्राणायाम याददाश्त तेज रखने के लिए सबसे फिट हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें