फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों से परेशान हैं तो रोज करें ये योगासन

Sun, 06 Mar 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • इसके निय‌मित अभ्यास से शरीर में रक्त संचार तेज होता है जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं और तमाम एंटी एक्ने उत्पादों को लगाने से भी फायदा नहीं मिल पा रहा है तो कुछ ऐसे योगासन हैं जिनका नियमित अभ्यास मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


मुंहासों के पीछे न केवल ऑयली त्वचा जिम्मेदार है बल्कि इसके कई कारण हैं। शरीर में टॉक्सिन, हार्मोनल असंतुलन आदि भी मुंहासों की बड़ी वजहे हैं।

इन आसनों के अभ्यास से चेहरे तक रक्त संचार अच्छी तरह होगा। इनसे त्वचा की डेड स्किन दूर होगी, टॉक्सिन हटेंगे, तनावमुक्त होंगें और हार्मोनल संतुलन बना रहेगा जिससे मुंहासे दूर होंगे।

उत्तानासन

- फोटो : getty images
उत्तानासन के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इसके निय‌मित अभ्यास से शरीर में रक्त संचार तेज होता है जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म ठीक रखने, लचीलापन और बैक पेन में आराम के लिहाज से भी फायदेमंद आसन है।

त्रिकोणासन
इस आसन से न सिर्फ शरीर का रक्तं संचार ठीक होता है बल्कि भरपूर ऊर्जा मिलती है और शरीर मजबूत भी बनता है।

इसे करने के लिए दोनों पैरों के बीच मे गैप देते हुए सीधा खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कंधों के समानांतर उठाएं।

अब दाहिने हाथ को दाहिने पैर के पंजों से छूने की कोशिश करें और फिर सीधे हो जाएं। सिर को ऊपर की ओर उठाएं। यही प्रक्रिया बाएं हाथ और बाएं पैर के पंजों से दोहराएं।
विज्ञापन

कपालभाति

- फोटो : getty images
कपालभाति ऐसा प्राणायाम है जिसके नियमित अभ्यास से शरीर को बहुतेरे फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है।

इससे पाचन ठीक रहता है और टॉक्सिन्स निकल जाते हैं जिससे त्वचा पर मुंहासों नहीं होते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट तक कपालभाति का अभ्यास इस मामले में फायदेमंद है।

इसे करने के लिए पहले पद्मासन में बैठ जाएं। गहरी सांस खींचते हुए कई बार लगातार सांस छोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें