दिन भर कंप्यूटर पर काम ने से न सिर्फ आंखों का स्ट्रेस बढ़ता है बल्कि आंखों की रोशनी भी घट जाती है। ऐसे में अगर काम के दौरान आप आंखों के ये आसन करेंगे तो आंखें नहीं थकेंगी और आप तरोताजा रहेंगे।
शवासन करें
शवासन के दौरान आंखों की थकान खत्म होती है और मस्तिष्क को आराम मिलता है। इसे करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल सीधा लेट जाएं। शरीर को ढीला छोड़ दें और धीरे-धीरे आंखें बंद करें। सांस इस दौरान गहरी सांस लें। कुछ मिनट बाद आंखें खोलें और सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आंखों पर हथेली रखें
दोनों हाथों को 4-5 सेकंड तक आपस में रगड़ें जिससे हथेलियों में गर्माहट हो और आंखें बंद करके हथेली से आंखों पर हल्का दबाव बनाएं। 10 से 15 सेकंड बाद हथेली हटा लें।
भ्रामरी प्राणायाम
इसे करने के लिए सबसे पहले पद्मासन या सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। फिर अपना दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के के दाएं छिद्र को बंद कर लें और बाएं छिद्र से भीतर की ओर सांस खीचें। अब बाएं छिद्र को अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियों से बंद करें। दाएं छिद्र से अंगूठा हटा दें और सांस छोड़ें।
अब इसी प्रक्रिया को बाएं छिद्र के साथ दोहराएं। इसे 5 मिनट से 10 मिनट तक रोज करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे और थकाम मिनटों में गायब होगी।
त्राटक
त्राटक के लिए सीधे बैठकर एक प्वाइंट पर आंखों को केंद्रित करें। ज्यादा स्ट्रेस लिए बिना उस प्वाइंट पर कुछ देर आंखें केंद्रित रखें। आज जितनी देर तक एक प्वाइंट पर आंखों को केंद्रित रख सकते हैं उतनी देर तक उन्हें बिना पलक झपकाए केंद्रित रखें। इस दौरान श्वास सामान्य रखें। कुछ मिनटों बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।