फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी खतरों से नहीं डरते हैं तो इसका कारण जान लीजिए

Fri, 28 Nov 2014 08:05 AM IST
ज्योतिर्मय/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जोखिम उठाते समय लोगों का व्यवहार कैसा और कितना अलग होता है? यह उस वक्त व्यक्ति के भीतर मौजूद आध्यात्मिक वृत्ति की प्रधानता पर निर्भर करती है या कोई और ही कारण हैं? कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका कारण जीन्स हैं।  जीन्स जो कोड बनाते हैं, वे अक्सर उतने ही भिन्न होते हैं कि पूरा व्यवहार ही बदल जाता है।
विज्ञापन


कुछ लोगों में खुशी हासिल करने की इच्छा बाकियों से ज्यादा होती है। मानव विकास के आधुनिक मॉडल इस धारणा पर विचार करते है और कहते हैं कि यही बात इंसान के अभी तक बचे रहने की वजह है। एक समूह में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो जोखिम उठाने के लिए तैयार हों।

पढ़ें,खूबसूरत स्त्री को देखकर बहके पति, पत्नी ने उठाए यह कदम

लेकिन इस खतरे के पुरस्कार खूब सारे हो सकते हैं। जोखिम उठाने वालों को चोट लगने का खतरा रहता है लेकिन कामयाब होने पर वे समाज की बहुत महत्वपूर्ण सेवा करते हैं। स्वामी वेद भारती के अनुसार जोखिम उठाने की वृत्ति आध्यात्मिक है। किसी भी दुनियावी उपलब्धि की तुलना में आध्यात्मिक तलाश ज्यादा जोखिम भरी है।
विज्ञापन


अधिकतर लोग अपने दिमाग में जोखिम की लागत व लाभ की गणना कर लेते हैं। यह सोचते हैं कि फायदे क्या संभावित लागत से अधिक होंगे और अधिक होंगे तो कितने। लेकिन अध्यात्म में इस तरह के लाभ और लागता की कोई तुलना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें