फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द से निजात दिलाएगा सेतुबंध आसन

Wed, 27 Feb 2013 05:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अक्सर कमर दर्द से परेशान रहते हैं तो सेतुबंध आसन आपके लिए बहुत काम का आसन है। यह आपके शरीर को लचीला बनाता है और कमर व गर्दन के दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद करता है।
विज्ञापन


सेतुबंध आसन के फायदे
- यह कमर और रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोगों को दूर करता है।
- ज्वाइंट्स, गर्दन, कमर, बाजू और हथेलियों के दर्द को दूर करता है।
- गैस्ट्रिक के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
- स्ट्रेस दूर करता है।
- पेट से संबंधित रोगों से दूर रखता है।
- इससे अच्छी नींद आती है।

आसन की विधि
- पीठ  के बल सीधा लेट जाएं, दोनों हाथ शरीर के बगल में सीधे रखें।
- हथेलियों को जमीन पर सटाकर रखें।
- अब दोनों घुटों को मोड़ लें जिससे सिर्फ तलवे ही जमीन से छुएं।
- सांस लेते हुए कमर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- कोशिश करें कि आपका सीना ठुड्डी को छुए।
- इस दौरान बाजुओं को कोहनी से मोड़ लें और हथेलियों को कमर के नीचे रखकर सपोर्ट दें।
- कुछ क्षण बाद कमर नीचे लाएं और पीठे के बल सीधे लेट जाएं।

सावधानी
स्पोंडलाइटिस के रोगी या किसी चोट के बाद गर्दन व कमर की समस्या से परेशान लोग डॉक्टर से परामर्श लेकर ही यह आसन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें