फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों के इस रहस्य को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 29 Jan 2014 03:57 PM IST
ज्योतिर्मय/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर माना जाता है कि सोते समय मनुष्य जो सपने देखता है वे रंग बिरंगे होते हैं। लेकिन अध्ययन से पता चला है कि सपनों का कोई रंग नही होता। वे श्वेत श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) ही होते हैं।
विज्ञापन


इस नतीजे पर पहुंचने के बाद जाने माने दार्शनिक मैकेंजी ने तो इसकी वजह भी बता दी। उनके अनुसार मनुष्य जागृत अवस्था में कितना ही सभ्य और सुसंस्कृत लगे पर अवचेतन स्थिति में वह अब भी पाषाण युग की समझ से आगे नहीं बढ़ पाया है।

उस दौर में मनुष्य को रंगों की पहचान नहीं थी। आंतरिक स्तर पर समझ के लिहाज से वह अब भी वहीं है। जागने पर रंगों के बोध के कारण उसे भ्रम बना रहता है कि सपने भी रंगीन होते हैं।
विज्ञापन

 
इस निष्कर्ष के बाद ब्रेडले और बोकांसो ने तो मनुष्य को सामाजिक और संस्कारी बनाने के लिए सपनों पर काम करने की पैरवी की है। उनके अनुसार सपनों का उपयोग मनुष्य को शिक्षित करने और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रयास आध्यात्मिक स्तर के होंगे या कुछ और होंगे, अभी यह तय नही किया जा सका है। फिलहाल रात को सोते समय देखे जाने वाले सपनों पर काम जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें