फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणायम के फायदे अनेक, जानेंगे तो हर दिन करेंगे

Mon, 20 Jun 2016 06:42 AM IST
आचार्य निरंजन तीर्थ
विज्ञापन
ध्‍यान
विज्ञापन
प्राणायाम से व्यक्ति अपने फेफड़ों के आयतन का अधिकतम भाग उपयोग में लाता है, जिसे ‘वायटल केपेसिटी’ कहते हैं। नियमित अभ्यास से फेफड़ों का रिजिड्यूअल वॉल्यूम घटता जाता है और वायटल केपेसिटी बढ़ती जाती है। इस तरह लगभग 25 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक फेफड़ों के आयतन का अधिकतम उपयोग होता है, जिससे अधिक ऑक्सीजन एवं प्राण वायु मिलने से अधिक जीवनी-शक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन


शारीरिक कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। चिकित्सा विज्ञानी रोपार्ड ने अपने शोध निष्कर्ष में बताया है कि लयबद्ध सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, साथ ही शरीर और मन भी बढ़ी हुई प्राण वायु से अधिकाधिक सक्रिय सबल और परिष्कृत बनते हैं। उपासना करते हुए प्राणायाम के चमत्कारी लाभ होते हैं।
  
चिकित्सा विज्ञानी जे.एफ. नन ने अपनी कृति ‘एप्लाइड रेस्पिरेटरी फिजियोलॉजी’ में कहा है कि प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता में असाधारण वृद्धि होती है। प्राणायाम से ऑक्सीजन उपयोग की मात्रा एवं अवशोषण प्रतिशत बहुत अधिक बढ़ाया जा सकता है, बल्कि प्राण वायु की अभिवृद्धि करके शारीरिक मानसिक क्षमता में कई गुनी अभिवृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें