फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह की हंसी से आपको हो सकता है नुकसान, हो जाएं सावधान

Fri, 31 Mar 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
दिल खोलकर हंसने वाले सहनशील होते हैं।
विज्ञापन
कहा जाता है कि हंसी कई कहानियां बयां करती हैं। किसी का दर्द तो किसी कि चालाकी भी उनकी हंसी बता देती हैं। व्यक्ति के हंसने से ही पता चल जाता है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। कई बार तो ये हंसी आने वाली किसी बड़ी समस्या का भी आभास करा देती है। सामने वाले व्यक्ति के अंदर की बात को जानना है तो इसके लिए जरूरी है कि उसकी हंसी को समझ सकें। 
विज्ञापन


- जो लोग दिल खोलकर हंसते है वे सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाले होते हैं। ऐसे लोगों पर विश्वास किया जा सकता है। इस तरह से हंसने वाले लोगों का विश्वास भगवान पर पूरी तरह से होता है। अगर इन्होंने दूसरों को खुश करने की ठान ली तो फिर ये अपनी खुशी कि भी चिंता नहीं करते। खिलखिलाकर हंसने वाले अपने साथी के साथ काफी ईमानदार होते हैं।  

- जो लोग घोड़े की तरह हिनहिना कर हंसते है, वे अहंकारी, चरित्रहीन और चालबाज किस्म के होते हैं। दूसरे लोगों से अपना मतलब निकालने में माहिर होते हैं। यही नहीं जब इसका काम निकल जाता है तो ये मदद करने वाले को भी भूल जाते हैं। काम होने के बाद तो ये बुराई करने में भी आगे होते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों से जितना हो सकें दूरी ही बनाकर रखें। 
विज्ञापन

हर व्यक्ति से ​हंसकर मिलने वाले लोग ​मिलनसार होते हैं।
- हर बात पर हंसना और हर व्यक्ति से ​हंसकर मिलने वाले लोग ​मिलनसार होते हैं। हालांकि इनका जनसम्पर्क क्षेत्र काफी फैला हुआ होता है, लेकिन ये स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं। इनको समझ पाना काफी मुश्किल होता है। 

- ऐसे लोग जो तेज आवाज में ठहाका मारकर हंसते है, ये अपने जीवन को एक मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं। जिसके लिए ये हमेशा कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन इनकी इस हंसी में अहंकार भी साफ झलकता है। हालांकि इस तरह के लोग किसी के पीठ पीछे बुराई नहीं करते। इस तरह से लोगों से मिलते समय ध्यान रखें कि अगर इनके अहम को ठेस लगी तो ये फिर उसे छोड़ते नहीं हैं। वहीं इनको ये भी बहुत अच्छी तरह से मालूम होता है कि ​किस व्यक्ति का इस्तेमाल कहां पर करना है।  

- रूक- रूक कर हंसने वाले लोगों के दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता ही रहता है। ये लोग अपने काम में काफी माहिर होते है। इस हंसी के लोग सबसे साथ एक साथ व्यवहार नहीं करते। सामने को अच्छी तरह​ से परखकर उनके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

हंसते समय गाल में गड्ढे पड़ने वाले लोग संवेदनशील होते हैं। 
- शांत मुस्कान वाले अपनी खुशी को व्यक्त करते हैं। इन लोगों को शांति पसंद होती है। साथ ही ये गंभीर प्रवृति के भी होते हैं। इन पर आसानी से विश्वास भी किया जा सकता है। इनके सवभाव की कारण बाकी लोग इनकी तरफ आकर्षित​ होते हैं। 

- हंसते समय गाल में गड्ढे पड़ने वाले लोग आसानी से सबसे घुलमिल जाते हैं। ये आत्मविश्वासी, मिलनसार और रोमांटिक प्रवृत्ति के होते हैं। हंसते समय अगर लड़कियों के गाल में गड्ढ़े पड़े तो ये एक से अधिक प्रेम संबंध में रहने पर विश्वास करती हैं। हालांकि ये काफी संवेदनशील होती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें