जब भी कोई इच्छा पूरी होती है, कोई और इच्छा जाग जाती है, इस तरह जीवन गुजरता चला जाता है। थोड़े समय के लिए जरूर इनसे खुशी हासिल होती है, लेकिन इनके खो जाने या रिश्ते-नातों के टूट जाने पर बहुत दुख होता है। जीवन में कभी-कभी तो अहसास होता है कि खुशियां क्षणिक हैं, अस्थाई भ्रम हैं। प्रत्येक वस्तु को एक न एक दिन नष्ट होना ही है।