वैशाख माह का नया हफ्ता आरंभ हो चुका है। सप्ताह के पहले ही दिन यानि सोमवार, 13 अप्रैल को मेष संक्रांति और वैसाखी का त्योहार है। इसके अलावा इस हफ्ते में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। जिनमें सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव की जयंती, वरुथिनी एकादशी है। वहीं ज्योतिष के नजरिए से हफ्ते के शुरुआती दिनों मे सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। कुछ शुभ योग भी इसी सप्ताह बनेगा।
13 से 19 अप्रैल के बीच के प्रमुख व्रत-त्योहार
13 अप्रैल 2020, सोमवार- मेष संक्रांति, सौर नववर्ष और वैसाखी
14 अप्रैल 2020, मंगलवार - खरमास की समाप्ति, वैशाख कृष्ण सप्तमी
18 अप्रैल 2020, शनिवार - वैसाख वरुथिनी एकादशी व्रत
13 से 19 अप्रैल के बीच में प्रमुख जयंती
13 अप्रैल, सोमवार को संत कंवरराम जयंती की जयंती मनाई जाएगी।
14 अप्रैल, मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
18 अप्रैल, शनिवार - प्रभु वल्लभाचार्य जयंती
19 अप्रैल, रविवार - श्रीसेन जयंती
प्रमुख शुभ योग और ग्रह नक्षत्रों की चाल
- सप्ताह के पहले दिन यानि 13 अप्रैल को सूर्य संक्रांति है इस दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ जाएंगे।
- 13 और 18 अप्रैल को रवियोग और त्रिपुष्कर योग का निर्माण होगा।