फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति: जिन लोगों में होते हैं ये गुण, उन्हें नहीं होती कभी भी धन की कमी

Fri, 02 Feb 2024 01:35 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 महाभारत के युद्ध से पहले ही महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच का संवाद विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। विदुर नीति में कई अच्छी बातें बताई गई हैं। 
विज्ञापन
जिन लोगों में होते हैं ये गुण, उन्हें नहीं होती कभी भी धन की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा विदुर बहुत बड़े विद्वान थे। वे कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांप लेते थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच का संवाद विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। विदुर नीति में कई अच्छी बातें बताई गई हैं। विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति के कुछ गुण उसे जीवन में हमेशा सफल बनाते हैं और कभी भी धन का अभाव नहीं होने देते। तो चलिए जानते हैं व्यक्ति के उन गुणों के बारे में...

विज्ञापन


ईमानदारी से काम करने वाला व्यक्ति
महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करता है, उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती है। अपनी इसी खासियत के चलते वह समाज में मान-सम्मान पाता है और हमेशा सफल होता है।

त्याग है जरूरी
जो व्यक्ति जीवन में बिना मेहनत किए केवल सुख पाना चाहता है उसे कभी धन की प्राप्ति नहीं हो सकती। क्योंकि सफल और धनवान बनने के लिए परिश्रम और त्याग की जरूरत होती है। इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परिश्रम करना होगा और सुख का त्याग करना होगा।
विज्ञापन


आवेश में आकर न लें फैसला
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को हर समय सक्रिय रहकर समझदारी के साथ काम करते रहना चाहिए। वहीं आवेश में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि बाद में इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। जो व्यक्ति कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करता है वह कभी भी परेशान नहीं होता है। 

सोच-समझकर खर्च करें धन
यदि आप चाहते हैं कि घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे तो धन को बहुत सोच समझकर खर्च करें। भविष्य के लिए बचत जरूर करें। वरना बाद मे परेशानी हो सकती है। महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति सोच समझकर धन खर्च करता है वह जल्द ही धनवान बन जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें