फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: इन चार चीजों के कारण उड़ जाती है मनुष्य की रातों की नींद, जानिए क्या कहती है विदुर नीति

Fri, 18 Feb 2022 10:54 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vidur Niti: महात्मा विदुर के अनुसार मनुष्य के अंदर बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उसकी रातों की नींद उड़ा देती है और कई बार इससे उनका जीवन भी नष्ट हो जाता है। विदुर नीति के अंतर्गत आइए जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं, जो मनुष्य की नींद उड़ा देती है।  
विज्ञापन
Vidur Niti:महात्मा विदुर के अनुसार मनुष्य के अंदर बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उसकी रातों की नींद उड़ा देती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vidur Niti: महात्मा विदुर अपने समय के  काफी बुद्धिमान व्यक्ति थे। इनके द्वारा दी गई शिक्षा आज के समय में भी काफी ज्यादा प्रासंगिक है। महात्मा विदुर के पिता ऋषि वेदव्यास थे। इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। यही एक बड़ा कारण था, जिसके चलते तमाम गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी ये हस्तिनापुर के राजा नहीं बन पाए। इन्हें हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। इनकी सोच काफी दूरदर्शी थी। विदुर और धृतराष्ट्र के मध्य हुए वार्तालाप को ही विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। कूटनीति, युद्धनीति से लेकर राजनीति की बारीक से बारीक बातें आपको विदुर नीति में पढ़ने को मिलेंगी। महात्मा विदुर के अनुसार मनुष्य के अंदर बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उसकी रातों की नींद उड़ा देती है और कई बार इससे उनका जीवन भी नष्ट हो जाता है। विदुर नीति के अंतर्गत आइए जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं, जो मनुष्य की नींद उड़ा देती है। 

विज्ञापन


कामवासना
विदुर नीति  के अनुसार यदि मनुष्य के मन में काम भावना आ जाए, तो उसका मन अशांत रहता है। ऐसा इंसान कोई भी कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर पाता है। इस प्रकार के कामी व्यक्ति की रातों की नींद तक उड़ जाती है। ऐसे व्यक्ति का जीवन व्यर्थ है और वह स्वयं पतन की ओर चला जाता है। 

बलशाली व्यक्ति से शत्रुता 
विदुर नीति कहती है यदि किसी व्यक्ति की शत्रुता अपने से बलशाली से हो जाती है तो बस वह यही प्रयास करता है कि शीघ्र ही वह अपने दुश्मन को हरा दे, लेकिन इसी के साथ उसके मन में ये भय भी रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। योजनाएं बनाने के चक्कर में व्यक्ति की रातों की नींद गायब हो जाती है। बस मन में यही विचार रहता है कि अपने शत्रु का हनन कैसे करें। 
विज्ञापन


हारा हुआ व्यक्ति
विदुर नीति कहती है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ से सब कुछ चला जाए तो उसकी नींद-चैन सब छिन जाता है। ऐसा व्यक्ति परेशान होने के कारण न तो चैन से रह पाता है और न ही रात को उसे नींद आती है। बस वह व्यक्ति अपनी छीनी हुई चीज को वापस पाने की तरकीब सोचता रहता है। उसका यह प्रयास तब तक जारी रहता है जब तक उसे छीनी वस्तु प्राप्त नहीं हो जाती है।

चोरी की आदत 
महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि जिस व्यक्ति को चोरी की आदत पड़ जाती है, उसे चैन की नींद नहीं आती। ऐसे व्यक्ति के मन में बस दो ही बात चलती रहती है एक तो यह की वह चोरी कैसे करे और दूसरी ये कि वह कहीं चोरी करता हुआ पकड़ा न जाए। चोरी या डकैती करने वाला व्यक्ति डरा हुआ होता है कहीं कोई पकड़ न ले, इस वजह से उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें