फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनहोनी से बचना है तो दरवाजे के आस- पास ना बनवाएं खिड़की

Mon, 10 Apr 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
वास्तुदोष होने के कारण घर में अनहोनी घटती रहती हैं।
विज्ञापन
कई बार वास्तु को ध्यान में रखकर बनाए गए घर में भी वास्तुदोष लगने लगता है। ना ही वास्तुदोष का कारण पता लग पाता है और ना ही उस वास्तुदोष का कोई ठोस उपाय मिल पाता है। वास्तु के अनुसार बनाए घर में भी वास्तुदोष होने का क्या आपको कारण पता है कि ऐसा क्यों होता है।
विज्ञापन


दरसल घर का नक्शा तो वास्तु के अनुसार बनवा लेते है और घर का निर्माण भी उसी अनुसार करवाते है। लेकिन अधिकतर घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उसमें हम हमारे अनुसार निर्माण में थोड़ा बहुत परिवर्तन करवा देते है, जो देखने में तो हमें मामूली सा लगता है। लेकिन इसका प्रभाव काफी बुरा पड़ता है। वास्तुदोष होने के कारण घर में व परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ना कुछ अनहोनी घटती रहती हैं। जानें किन वास्तुदोष से होती है अनहोनी और कैसे निकाले उनका समाधान

- अगर आप भी अपने कीमती सामान को उत्तर पूर्व दिशा में रखते हैं तो घर में लगातार चोरी होने की संभावना रहती है। इसीलिए कभी भी अपने कीमती सामान को इस दिशा में ना रखें।
विज्ञापन


- कुछ लोग अपने घर का मुख्य दरवाजा घर के बाकी दरवजों से छोटा बनाते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। घर का मुख्य दरवाजा हमेशा बाकी दरवाजों से बड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन

दीवार में दरार हो तो मालकिन की सेहत रहती है खराब

मुख्य दरवाजे के आस पास खिड़कियों को नहीं बनवा चाहिए।
- पैसे रखने वाली जगह पर कभी भी पानी या पानी का यंत्र नहीं होना चाहिए, नहीं तो आर्थिक नुकसान होने का खतरा बना रहता है।

- अगर आपके घर का प्लास्टर उखड़ा हुआ है या दीवार में दरार हो तो उस घर की मालकिन की सेहत खराब रहती है।

- जहां पर आप अपना पैसा रखते है ध्यान रखें कि उस जगह का रंग नीला ना हो। नीला रंग पानी का माना जाता है। अगर उस जगह का रंग नीला होता है तो पैसा टिकेगा नहीं। 

- अगर आपको लगता है कि आपके घर किसी की नजर लगी है तो घर पर काली मटकी को लगाएं। इससे घर पर बुरे प्रभाव नहीं पड़ता है। 

- घर में अक्सर काफी बड़ी खिलाड़ियां और मुख्य दरवाजे के आस पास भी खिड़कियों को बनवा देते है, जिस कारण घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा में कभी भी खिड़की नहीं होनी चाहिए।

- ध्यान रखें किसी भी भारी सामान को घर के बीच में ना रखें और छत की ऊंचाई भी 10 से 12 फुट तक ही हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें