क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपका मन किसी चीज़ में पूर्णतया मग्न रहता है अर्थात जब आप बच्चे से खेल रहे होते हैं या फिर जब आप सूर्य को डूबता हुआ देख रहे होते हैं तो मन घबराता नहीं है या गुस्से में नहीं होता।
जब मन शांत होता है, शरीर आराम की स्थिति में होता है तब आपका शरीर आपके मन का साथ देता है। जब मन तनाव रहित होता है तब परीक्षा के दौरान यह अपनी उच्चत्तम स्थिति में कार्य करता है और शरीर भी मजबूत रहता है। क्या आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नहीं चाहते हैं?
पढ़ें, शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
कितनी ही बार आपने बच्चों को पढ़ाई के दौरान तनाव में व गुस्सा करते हुए देखा है? उनके कंधे झुक जाते हैं और सख्त हो जाते हैं, आंखों के पास तनाव इकटठा हो जाता है, पाचन तंत्र भी ठीक से कार्य नहीं करता और शरीर की अन्य बीमारियां भी पैदा होने लगती हैं।
पढ़ें,गुरू बदल रहे हैं चाल, इन चार राशियों के लिए रहेंगे शुभ
आदर्श रूप में हम यह सोचते हैं कि हमारे बच्चे में जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता है, कठिन समस्याओं को सुलझाने की हिम्मत है और उनमें सृजनात्मकता है। ध्यान हमारे बच्चों को तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बचाता है और मन को ताजा व स्वच्छ रखता है। ध्यान उन्हें स्पष्टता व सृजनात्मकता से सोचने की क्षमता प्रदान करता है।