इतना तो सभी जानते है कि रावण सभी शास्त्रों का ज्ञाता था और ज्योतिष व तंत्र शास्त्र की भी रचना की। लंकापति रावण ने कई ऐसे उपाय बताए जिससे व्यक्ति की किस्मत रातों रात बदल सकती है। रावण संहिता के इन उपायों को अपनाकर आप भी अपनी सोई किस्मत को जगा सकते हैं।
- अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और किसी भी तरह से धन की प्राप्ति नहीं हो रही है तो किसी शुभ मुहूर्त में सुबह जल्दी उठ कर तैयार होकर किसी नदी या जलाशय के पास जाएं। वट वृक्ष के नीचे चमड़े का आसन पर बैठकर धन प्राप्ति मंत्र का जाप करें। ऐसा आपको 21 दिनों पर करना है।
- समाज में अच्छा स्थान हासिल करने के लिए सफेद आंकड़े को छाया में सुखाएं और इसके बाद सफेद गाय के दूध में मिलाकर इसे पीसें और इसका तिलक लगाएं।
- शास्त्रों की मानें तो दूर्वा घास चमत्कारी होती है। सफेद गाय के दूध में दूर्वा घास को पीसकर इसका तिलक लगाने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होता।
- अगर आप चाहते है समाज में आपका आकर्षण बढ़ें तो अपामार्ग के बीज को बकरी के दूध में मिलाकर पीस लें और फिर इस लेप को लगाएं।
- समाज या ऑफिस में अपना कद बढ़ाने के लिए बिल्वपत्र और बिजौरा नींबू लेकर उसे बकरी के दूध में मिलाकर पीस लें और इसका तिलक लगाएं।