फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neem Karoli Baba Tips: जिंदगी में कभी भी दूसरों से साझा न करें ये 4 बातें वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान

Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग उन्हें हनुमान जी का ही अवतार मानते थे। उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करोली का आश्रम है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। बाबा नीम करोली के चमत्कारों की कहानियां सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
Neem Karoli Baba Tips - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Neem Karoli Baba Tips: भारत वर्ष को संतों की धरती कहा गया है। इन संत महात्माओं  ने देश दुनिया को आगे की राह दिखाई है। लोग आज भी इनके चमत्कारों के जरिए उम्मीद में रहते हैं। ये साधू संत भक्तों को जीवन जीने का तरीका तो सिखाते हैं।  ऐसे ही एक महान संत है बाबा नीम करोली। मान्यता है कि नीम करोली बाबा को हनुमान जी की उपासना से अनेक चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग उन्हें हनुमान जी का ही अवतार मानते थे। उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करोली का आश्रम है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। बाबा नीम करोली के चमत्कारों की कहानियां सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। नीम करोली बाबा अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके उपदेश अब भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं । उनके अनुसार  जीवन की 4 ऐसी बातें हैं, जिन्हें कभी भी दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा न करने पर जिंदगी में परेशानियां और संकट झेलने पड़ते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो बातें जो किसी से साझा नहीं करनी चाहिए।

  • नीम करोली बाबा जी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के सामने अपनी ताकत या कमजोरी कभी उजागर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शत्रु आपकी रणनीति जानकर सतर्क हो सकते हैं और इस चूक की वजह से लड़ाई से पहले ही आपकी पराजय सुनिश्चित हो सकती है। इसीलिए लोगों को अपनी ताकत और कमजोरी को गुप्त रखनी चाहिए। 
  • नीम करोली बाबा के अनुसार किसी भी बुद्धिमान व्यक्ति को दूसरों के सामने अपनी आमदनी का जिक्र नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लोगों की आपकी आय पर बुरी नजर पड़ सकती है, इतना ही नहीं वे पैसों के हिसाब से आपके स्तर को भी आंकना शुरू कर देते हैं। अपनी आमदनी को गुप्त ही रखने का प्रयास करें। 
  • अपने अतीत को कभी भी दूसरों के सामने जाहिर नहीं करना चाहिए। यदि आपने अतीत में कोई बुरा काम किया होगा तो उसके बारे में जानकर दूसरे लोग कभी भी आप पर उंगली उठा सकते हैं। इससे आपको समाज में शर्मिंदगी और परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। 
  • नीम करोली बाबा के अनुसार दान-पुण्य का कभी भी दूसरों के सामने बखान नहीं करना चाहिए वरना उसका महत्व खत्म हो जाता है। ऐसा करने पर समाज में आपकी छवि अहंकारी और दिखावा करने वाले व्यक्ति के रूप में बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें