फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपके नाखूनों पर भी तो नहीं बन रहे ऐसे निशान, बदल सकती है किस्मत

Wed, 05 Apr 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
नाखून भी बताते है व्यक्तित्व
विज्ञापन
हाथ की रेखा इंसान का भविष्य बताती है और उंगुलियां उसका व्यक्तित्व। वैसे इनको समझने के लिए व्यक्ति को हस्तरेखा की बहुत अधिक जानकारी होनी चाहिए, जो हर कोई नहीं कर पाता। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी उंगुलियों के नाखून भी आपके व्यक्तित्व को बताते है। खास बात यह कि नाखून से अपने व्यक्तित्व और किस्मत को जानने के लिए आपको कोई खास पढ़ाई की भी जरूरत नहीं है। बस आपको यह पढ़ना है, जिसके बाद आप सिर्फ नाखून देखकर ही खुद का और सामने वाले का व्यक्तित्व पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन


- जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वो सौभाग्यशाली होता है। वैसे जर्मनी के लोग मानते है कि आपके नाखूनों पर जितने सफेद निशान होंगे। आपके जीवन में सिर्फ उतने ही साल बच गए हैं। 

- अगर यह सफेद निशान आपकी तर्जनी उंगुली के नाखुन पर है तो इसका मतलब होता है कि आपकी जिंदगी में किसी नए दोस्त का आगमन होने वाला है।
विज्ञापन

नाखून पर सफेद धब्बे
- मध्यमा उंगुली के नाखुन सफेद निशान होने का मतलब किसी से आपने दुश्मनी मोल ली और आपको इसका पता भी नहीं चला।

- अगर आपकी अनामिका उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान बनने लगे है तो चिंता ना करें। ये अच्छी किस्मत की निशानी है। आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। 

- सबसे छोटी उंगुली के नाखुन पर सफेद निशान का मतलब है कि आप किसी अच्छी यात्रा पर जाने वाले हैं। 

- अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान आने का मतलब आपका कोई अपना आपको तोहफा देने वाला है।

- कई जगह यह भी माना जाता है कि आपके उंगुली के नाखून पर जितने निशान है, वो बताते है कि आप कितनी बार झूठ बोलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें