फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे विशेष: सिर्फ एक मां में होते हैं ये गुण, हमेशा करें सम्मान

विज्ञापन
1 of 6
mothers day 2020
रविवार 10 मई को मदर्स डे है। मां त्याग की परिभाषा है। मां के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। सिर्फ मदर्स डे के दिन ही नहीं हमें मां का हमेशा सम्मान करना चाहिए। मां सर्वगुण संपन्न होती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
mothers day 2020 - फोटो : pixabay
हर महिला का सम्मान करना चाहिए
  • बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहते हैं। हमेंं सदैव अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। हर महिला का सम्मान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करते हैं, उन पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। आइए, आज जानते हैं वो गुण जो सिर्फ एक मां में होते हैं.....
 
विज्ञापन

3 of 6
mothers day 2020
त्याग
  • मां को यूं ही नहीं त्याग की परिभाषा कहा जाता है। एक मां अपने बच्चों, परिवार के लिए सबकुछ त्याग देती है। अपने बारे में विचार किए बिना मां हमेशा अपने बच्चों के बारे में ही सोचती है। श्री रामचरितमानस में भी इस बात का जिक्र है कैसे मां सीता अपने बच्चों को पिता भगवान श्री राम का प्यार दिलाने के लिए अपना बलिदान दे देती हैं।

 

4 of 6
mothers day 2020
सहनशक्ति 
  • एक मां अपने बच्चे, परिवार के लिए सबकुछ सहन कर लेती हैं। मां को बस अपने बच्चों की खुशी दिखाई देती है। मां अपने दुख-दर्द भूल सिर्फ अपने बच्चों के बारे में ही सोचते रहती है। बच्चे मां से कुछ उल्टा बोल भी दें तो मां ये सोच कर सहन कर लेती है कि बच्चे हैं, गलतियां हो जाती हैं। ये गुण सिर्फ एक मां में ही हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
mothers day 2020
केयरिंग नेचर
  • एक मां अपना ख्याल उतना नहीं रखती जितना अपने बच्चों और परिवार का रखती है। जैसा ख्याल मां रखती है, वैसा कोई नहीं रख सकता है। मां बच्चों की छोटी से छोटी से चीजों का ध्यान रखती है। हम अक्सर अपनी छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं, परंतु मां कभी नहीं भूलती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mothers day 2020
माफ करना 
  • बच्चे कितनी भी गलतियां करें मां हर बार अपने बच्चों को माफ कर देती हैं। नाराज होना शायद मां को आता ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें