फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharana Pratap Jayanti 2020: वीर योद्धा महाराणा प्रताप के प्रेरक और राष्ट्रभक्ति से भरे उनके अनमोल विचार

Mon, 25 May 2020 12:22 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti 2020: महाराणा प्रताप ने अपने जीवनकाल में कई तरह के प्रेरक संदेश दिए थे
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti Wishes in Hindi: 25 मई को साहस, बल और पराक्रम के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर थे जिन्होंने अपने युद्ध कौशल और रणनीति के बल पर मुगलों से कई लड़ाईयां लड़ी। महाराणा प्रताप की वीरता के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं। महाराणा प्रताप ने अपने जीवनकाल में कई तरह के प्रेरक संदेश दिए थे। महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचार....
विज्ञापन


- जो व्यक्ति बुरा दौर आने पर डर जाता है उन्हें न ही सफलता प्राप्त होती है और ना ही इतिहास में जगह मिलती है।
- मां और अपनी मातृभूमि में अंतर समझने वाला व्यक्ति निर्बल और मूर्ख होता है।
- दुनिया हमेशा कर्म करने वालों को ही याद करती है इसलिए हमेशा कर्म करते रहें।
- अगर किसी युद्ध में आपको हार मिलती है तो हार आपसे धन और राज पाठ छीन सकती है लेकिन आपका गौरव नहीं।
- नेक इरादे वाला इंसान कभी भी हार नहीं सकता।
-  सुख से जीवन जीने से अच्छा है, राष्ट्र के लिए कष्ट सहो और राष्ट्र के लिए जियो

महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामना संदेश

1-  हे प्रताप मुझे तु शक्ति दे,दुश्मन को मैं भी हराऊंगा।
मैं हूं तेरा एक अनुयायी, दुश्मन को मार भगाऊंगा॥

2. जब-जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी।
फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तूने हुंकार भरी॥

3- धन्य हुआ रे राजस्थान,जो जन्म लिया यहां प्रताप ने।
धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने॥

4- भारत मां का वीर सपूत, हर हिदुस्तानी को प्यारा है
कुंवर प्रताप जी के चरणों में, सत सत नमन हमारा हे

5-बलिदान पर राणा के, भारत मां ने, लाल देश का खोया था
वीर पुरुष के देहावसान पर, अकबर भी फफक कर रोया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें