- भगवान श्रीकृष्ण का स्वभाव बेहद नटखट है। उनकी शरारतों के किस्से गोकुल की गलियों में सुनने को मिलते हैं। लेकिन वह हमेशा विपरीत परिस्थिति में शांत रहा करते थे। भगवान कृष्ण ये जानते थे कि कंस मामा उन्हें मारना चाहते थे, फिर भी वे शांत रहते थे और समय आने पर कंस के हर प्रहार का मुंह तोड़ दिया। इस बात से हमें सीख मिलती है कि स्थिति कैसी भी हो यदि आप शांत रहते है तो समय भी आपका साथ देता है, और उस परेशानी का हल आसानी से निकल आता है।
- जीवन जीतना साधारण होगा, उतना उसे जीने में आनंद आता है। ऐसा जीवन व्यक्ति की आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है। सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण बहुत सादा जीवन जीते थे। गोकुल के राजघराने में परविश होने के बावजूद वह सामान्य बालकों के साथ मित्रता रखते थे। ठीक ऐसे ही हमें भी साधारण जीवन जीना चाहिए। व्यक्ति के पास भले कितना ही ऊंचा पद हो व पैसों की भरमार हो, उसे कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
- श्रीकृष्ण कहते हैं कि परिस्थिति कैसी भी हो, हमें घबराना नहीं चाहिए। घबराने से व्यक्ति अक्सर अपनी मुसीबत अधिक बढ़ा लेता है। और सही निर्णय लेने की बजाए गलत मार्ग चुन लेता है, इसलिए घबराए नहीं प्रयास करें भले ही परिणाम कैसा भी हो।
- इस धरती पर जब जब दोस्ती की बात होती है, तब तब कृष्ण जी और सुदामा का उदाहरण पेश किया जाता है। उनकी दोस्ती ये संदेश देती है कि जीवन में हर मोड़ पर एक सच्चा दोस्त हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। श्रीकृष्ण का मानना है कि एक सच्चा मित्र सफलता और मंजिल तक पहुंचाने में हमेशा सहायता करता है।
- इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म का फल आपको जरूर मिलता है, जो आपके लिए हितकारी होता है। श्री कृष्ण कहते हैं कि जीवन में सबसे बड़ा कर्म दान है। सभी को जरूरतमंदों को दान देना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।