Gita Shloka for Success: सही राह पर चलने के लिए प्रतिदिन भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन के प्रति सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटकता भी नहीं है। कई बार गलत राह जीवन के उस मोड़ तक ले जाती है, जहां से दोबारा लौटना मुश्किल होता है। ऐसे में व्यक्ति का आर्थिक व मानसिक दोनों रूप से नुकसान होता है।
माना जाता है कि गीता पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके माध्यम से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। गीता में कृष्ण भगवान के उपदेशों का वर्णन है, जो आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करती है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। श्री कृष्ण द्वारा कही गई कुछ बातें विपरीत परिस्थितियों में हमेशा काम आती हैं। इनमें मनुष्य की कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र है, जो कामयाबी में बाधा उत्पन्न करती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।