फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने का परिणाम जान लीजिए

Sat, 05 Mar 2016 03:32 PM IST
सद्गुरू वासुदेव
विज्ञापन
बच्‍चा
विज्ञापन
किसने कह दिया कि बच्चों को सजा या दंड देकर सुधारा या बदला जा सकता है। वास्तव में उसके अंदर कुछ भी गड़बड़ नहीं है। जीवन अपने शुद्ध रूप में बच्चे के रूप में ही प्रकट होता है। इस समाज में फिट होने के लिए आपने खुद को विकृत किया है, बच्चे ने नहीं। बच्चों का जीवन तो ठीक वैसा ही है, जैसा कि मनुष्य जीवन को होना चाहिए, लेकिन आपको यह पसंद नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें,अगर सांप ऐसा करे तो समझ लीजिए अब आप धनवान होने वाले हैं

दरअसल, असली दिक्कत है कि हमें बच्चों को एक अलग ही दुनिया के लायक बनाना है, इस दुनिया के लायक नहीं। बच्चे तो इस दुनिया के हैं, पर ऐसा लगता है कि आप खुद कहीं बाहर की दुनिया से आए हैं। ऐसा मत सोचिए कि आपको बच्चे को सुधारना है। बच्चे में कुछ ऐसा नहीं है, जिसे सुधार की जरूरत हो।

आप जिस समाज में रह रहे हैं, क्या आप उससे सौ फीसदी खुश हैं? नहीं हैं। लेकिन आप अपने बच्चे को उसके मुताबिक बनाना चाहते हैं, उसे एक भावनाशून्य इंसान बनाना चाहते हैं। जो इस समाज में फिट होगा और उसकी चाकरी करेगा। आपको समझना चाहिए, कि बच्चों को दक्ष या फिर चैंपियन बनाने की कला आसान नहीं है। आपको कुछ भी पता नहीं है। आप बस उन्हें इस दुनिया में गुजर बसर के कुछ दाव पेंच सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें,अगस्त महीने का राशिफल, कैसे रहेगा आपके लिए महीना

हो सकता है, वे चीजों को वैसे न करें, जैसे आप चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह और भी अच्छी बात है। इससे दुनिया में बदलाव आएगा। और यह शानदार बात होगी। बच्चों को बस प्रेरणा की जरूरत होती है, इस तरह सुधार की नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें