फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन लिया गया कर्ज चुकाने में आती है दिक्कत, कर्ज लेने से पहले जान लें शुभ दिन

Tue, 02 May 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
दिन देखकर लें कर्ज
विज्ञापन
आप उतना ही खर्च करें, जितनी कमाई ‌हो। कभी भी कर्ज लेकर अपने शौक पूरे नहीं करने चाहिए। अगर फिर भी किसी मजबूरी में आपको कर्ज लेने की जरूरत पड़ गई तो दिन देखकर ही कर्ज लें। दिन देखकर लिया कर्ज कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाती।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घर में पक्षी पालने से पहले जान लें यह बात, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुकसान

- सोमवार की अधिष्ठाता देवी  पार्तती है। यह चर संज्ञक और शुभ वार है। इस वार को कर्ज लेने या देने में किसी प्रकार की हानि नहीं होती।

- मंगलवार के देवता कार्तिकेय है। यह उग्र क्रूर वार होता है। इस दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए, बल्कि हो सके तो इस दिन कर्ज को चुकाएं।

- बुधवार के देवता भगवान विष्‍णु हैं। बुधवार मिश्र संज्ञक और शुभ वार होता है। हालांकि ज्योतिष की नजर में इस दिन भी कर्ज देने से बचना चाहिए।

- गुरुवार के देवता ब्रह्म है। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को कर्ज नहीं दें।  चाहे तो कर्ज ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसी मिट्टी पास रखने से चमक जाता है भाग्य, मिलती है दौलत भी

- शुक्रवार के देवता इंद्र हैं। यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। इस दिन कर्ज का लेन देन कर सकते हैं।

- शनिवार के देवता काल हैं। यह दारुण संज्ञक और क्रूर वार है। स्थिर कार्य करने के लिए यह दिन शुभ होता है, लेकिन इस दिन लिया गया कर्ज देरी से चुकता है।

- रविवार के देवता शिव है। यह स्थिर संज्ञक क्रूरवार है। रविवार को किसी से भी कर्ज ना लें और ना ही इस दिन कर्ज चुकाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें