Geeta Ke Updesh: हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है, इसके लिए वह कठिन प्रयास भी करता है। लेकिन कई बार दिन और रात की मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं मिलती, जो निराशा का कारण बनती है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को धैर्यवान रहकर निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान की गई गलती आपके भविष्य को प्रभावित करती है। कहा जाता है कि जब जीवन में चारों ओर से निराशा मिले, और हिम्मत भी टूटने लगे तो व्यक्ति को सकारात्मक रहना चाहिए और सकारात्मक रहने के लिए रोजाना गीता का पाठ करें। इसे पढ़ने से जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन की कई समस्याओं का हल भी मिलता है और सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है।
गीता में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। श्री कृष्ण द्वारा कही गई कुछ बातें आज भी विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य के काम आती हैं। माना जाता है इसका पालन करने से बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल निकल जाता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।