फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Buddha Ke Vichar: चिंता, घृणा और ईर्ष्या को दूर करते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

Fri, 08 Dec 2023 12:18 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar: गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार आज भी लोगों को जीवन में सफल और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
Gautam Buddha Ke Vichar: चिंता, घृणा और ईर्ष्या को दूर करेंगे भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar: महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उनका असली नाम सिद्धार्थ था। गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल स्थित लुंबिनी में 563 वीं ईसा पूर्व में एक राजपरिवार में हुआ था। एक राजपरिवार जन्म लेने के बाद भी उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण और ध्यान में लगा दिया। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार आज भी लोगों को जीवन में सफल और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यदि आप अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश चाहते हैं और जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं तो रोजाना सुबह महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार को एक बार जरूर पढ़ें। ये रहे महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार...  

  • जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता। 
  • बुद्ध कहते हैं कि इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं। 
  • व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है। 
  • भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में खुश रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है। 
  • जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं। 
  • बुद्ध के अनुसार जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें