व्यक्ति की ये 5 आदतें बना सकती है कंगाल, मां लक्ष्मी भी हो सकती हैं नाराज
- फोटो : Pixabay
Garud Puran About Money: गरुड़ पुराण में व्यक्ति के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है। साथ ही ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है जो न केवल उसके पाप-पुण्य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्म की योनि तक के बारे में बताते हैं। इस पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का वर्णन किया गया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। इसके अलावा गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों या मनुष्य की आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इन आदतों की वजह से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में...
Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और होगी धन वर्षा
मनुष्य की ये 5 आदतें बना सकती हैं कंगाल
- मां लक्ष्मी को स्वच्छता पसंद है। जहां साफ-सफाई होती है, वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। गरुड़ पुराण में भी कहा गया है कि गंदे कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
- गरुड़ पुराण के अनुसार, रसोई घर में कभी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। खासतौर पर रात में। यदि आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती। इसलिए रात को खाना खाने के बाद बर्तन साफ करके ही सोने के लिए जाएं।
- रात में जागना और सुबह देर तक सोना भी शुभ नहीं माना जाता है। सुबह देर तक सोने की आदत को गरुण पुराण में बुरी आदत माना गया है। कहा जाता है कि सुबह देर तक वाले व्यक्ति आलसी प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी तरक्की नहीं मिलती।
- दूसरों की पीठ पीछे बुराई करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। साथ ही छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना या गुस्सा करना भी दरिद्रता का मुख्य कारण बन सकता है और मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।
- गरुण पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों की संपत्ति या दौलत हड़पने के बारे सोचता है मां लक्ष्मी हमेशा उससे नाराज रहती हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी मेहनत के दम पर ही पैसे कमाने चाहिए।
Fitkari ke Upay: धन प्राप्ति से लेकर कर्ज से मुक्ति तक के लिए करें फिटकरी के ये उपाय, विवाह के भी बनेंगे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।