हथेली की रेखाएं आने वाले समय के बारे में सचेत कर देती हैं। भविष्य में जो कुछ भी होने वाला हैं, रेखाएं संकेत दे देती हैं। लेकिन आपके हाथ की उंगलियां भी कुछ कम नहीं हैं। आपकी उंगलियां और अंगूठा आपके व्यक्तित्व को बताती हैं। जानें क्या कहती हैं आपके हाथ की उंगलियां-
- ऐसे व्यक्ति जिनका अंगूठा पीछे की ओर अधिक मुड़ता है, वह अपनी शक्ति को बेकार करता है। ऐसे लोगों को अपने काम में स्थिरता लानी चाहिए।
- जिस व्यक्ति का अंगूठा अकड़ा रहता है। उसमें अहम का भाव रहता हैं। इसके विपरीत साधारण पीछे झुकने वाला व्यक्ति समय के साथ अपना ताल- मेल बैठा लेता हैं।
- जिसकी उंगलियां लंबी होती हैं, वह धैर्यशील प्रवत्ति के होते हैं और अपने काम में कभी भी जल्दबाजी नहीं करते। वे लोग बारीक से बारीक बातों का बहुत ध्यान रखते हैं।