फेंगशुई में कई ऐसी चीजें है जो घर की सुख शांति में मदद करती है। साथ ही घर में नकारात्कता भी कम करती है। अगर आपको अपने घर में सकारात्क ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो आप फेंगशुई के इन तरीकों को अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते है।
यह भी पढ़ें- मंगल के दुष्प्रभाव से पीड़ित हैं तो ऐसे बर्तन में चाय पिएं, होगा फायदा
फेंगशुई के ये उपाय दिखने में जितने आसान है, उतने ही कारगर साबित होंगे। इसके लिए आपको अपने घर में सिर्फ एक मूर्ति ही रखनी होगी। घर में लडाई झगड़े को कम करने के लिए और सकारात्मकता का माहौल बनाने के लिए आपको अपने घर में फु डॉग का जोड़ा रखना चाहिए।
- फु डॉग दिखने में शेर की तरह लगता है। हालांकि भारतीय वास्तु के अनुसार हिंसक पशुओं को घर में रखना अशुभ जाना जाता है, लेकिन फु डॉग दिखने में भले ही शेर की तरह लगता हो, लेकिन यह काफी आकर्षक होता है और घर में सकारात्क ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।
- माना जाता है फु डॉग का जोड़ा नकारात्मक ऊर्जा से आपके घर को दूर रखती है, लेकिन ध्शन रहें कि कभी भी इसे एक ना रखें। हमेशा इसे जोड़ें में ही रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बुद्धि तेज करनी है तो भगवान गणेश को चढ़ाएं ये खास चीज
- इसे फु डॉग के अलावा गॉर्जियन लॉयन भी कहा जाता है और इसे कमरे से बाहर भी लगा सकते हैं।