फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विफलता कुछ नया करने की राह खोलती है

Sat, 17 Feb 2018 03:48 PM IST
वेरा वैंग
विज्ञापन
Vera Wang - फोटो : You tube
विज्ञापन

मेरा जन्म 1949 में न्यूयॉर्क में शंघाई से आए एक अप्रवासी परिवार में हुआ। बचपन में मैं अपनी मां के साथ फैशन शो में जाती थी। इसलिए फैशन के प्रति लगाव बचपन में हो गया था। लेकिन फैशन की दुनिया में आने और वोग पत्रिका में काम करने से पहले मैं स्केटिंग एथलीट रही हूं। तभी मैंने विफलता का पहला स्वाद चखा था।

विज्ञापन


मैंने काफी कोशिश और मेहनत की, लेकिन उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई, जो मैं चाहती थी। मैं अपनी किशोरावस्था के अंतिम चरण में थी, इसलिए मैं कम उम्र के एथलीटों के मुकाबले अच्छा नहीं कर पा रही थी। खैर, विफल होना बहुत बुरा नहीं होता, कभी-कभी यह कुछ नया करने के लिए नई राह खोलता है। फिर मैं वोग की सम्मानित संपादक बन गई, लेकिन वोग में 17 साल काम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं जो काम कर रही हूं, उसमें कभी बदलाव नहीं होने वाला है।

इससे आगे मेरा करियर नहीं बढ़ने वाला था। मैं मुख्य संपादक बनने की कतार में नहीं थी। इसलिए मैंने वह नौकरी छोड़ दी। हालांकि नौकरी छोड़ने का फैसला दुखद था, लेकिन अंततः उसी फैसले ने मुझे इस जगह पर पहुंचाया, जहां मैं आज हूं-खुश और अपने ब्रांड की प्रमुख डिजाइनर। इसलिए मेरा मानना है कि विफलता से डरना नहीं चाहिए। कोशिश नहीं करना विफलता से भी ज्यादा बदतर है। सफलता के लिए कोशिश करते रहने का साहस होना चाहिए।
विज्ञापन


1990 में मैं अपने पिता के वित्तीय सहयोग से ब्राइडल वियर डिजाइनर के रूप में काम करने लगी। जब चालीस की उम्र में मैंने शादी करने का फैसला किया, तो मुझे ऐसी कोई ड्रेस नहीं मिली, जो मेरे मन के मुताबिक आधुनिक और परिष्कृत हो। तभी मुझे लगा कि दुल्हन के लिए पोशाक तैयार करने के व्यवसाय में अवसर है। जब मैं दुल्हन के लिए एक ड्रेस डिजाइन करती हूं, तो इसका ध्यान रखती हूं कि दुल्हन उसे पहनकर नाच सके। मुझे लगता है कि यह व्यावहारिक है।

मैं वास्तव में आधुनिक वस्त्र बनाने की चुनौती पसंद करती हूं, जिसमें स्त्री का व्यक्तित्व और आत्म की भावना प्रकट हो। मैं स्वय को एक सच्ची आधुनिकतावादी मानती हूं। जब मैं पारंपरिक गाउन भी तैयार करती हूं, तो उसमें आधुनिक ट्विस्ट देने की कोशिश करती हूं। सफलता के लिए नया प्रयोग करते रहना जरूरी होता है।
विज्ञापन


विफलता से डरना नहीं चाहिए। कोशिश नहीं करना विफलता से भी ज्यादा बदतर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें