फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने में आता है सांप, तो समझें आपके जीवन में होने वाला है यह बदलाव

Wed, 11 Dec 2019 06:06 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

स्वप्न विज्ञान के अनुसार, हर एक सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। आपका हर सपना किसी न किसी बात की ओर इशारा करता है। सपने का कनेक्शन हमारे अंतर्मन से जुड़ा हुआ होता है। जैसे कई बार हम अपने सपने में दूसरों की मौत, भूत-प्रेत, ऊँचाई से गिरना इत्यादि देखते हैं। इन सभी का एक संदेश होता है। ऐसे ही अगर आप सपने में सांप को देखते हैं तो उसका भी एक संदेश होता है। सपने में हम कई तरह के सांप देखते हैं।

विज्ञापन

जब सपने में दिखे सफेद रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है। सफेद सांप का सपना शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसका तात्पर्य होता है कि आपको आगे चलकर आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन में आप तरक्की करने वाले हैं।

जब सपने अक्सर दिखाई दे सांप
इसके अलावा अगर आप अपने सपने में अक्सर सांप को देखते हैं तो फिर यह संभव है कि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो। इसके निवारण हेतु आपको फिर किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह लेकर काल सर्पदोष के लिए उपाय करने की आवश्यकता होगी। कुंडली में कालसर्प दोष को अशुभ माना जाता है।

जब सपने दिखाई दे उड़ता हुआ सांप
वहीं अगर आप अपने सपने में कोई उड़ता हुआ सांप देखते हैं तो समझिए आपके साथ कुछ अशुभ होने वाला है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके जीवन में आर्थिक तंगी हो सकती है। इसके साथ ही आपको किसी तरह का शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।

अगर सपने में आपका पीछा करे सांप
अगर सपने में सांप आपका पीछा कर रहा हो और आप जान बचाकर भाग रहे तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई बड़ा हादसा होने के योग हैं।
विज्ञापन

नोट- ये जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई हैं, अतः धर्म डेस्क, अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें