फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी एक- साथ ना पहनें दो रत्न, बिगड़ सकता है काम

Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
रत्न
विज्ञापन
लोग सुख समृद्घि के लिए अनेकों प्रकार के रत्न अपनी अंगुलियों में पहनते है। एक अंगुली ने हीरा तो उसके पास वाली में पन्ना, लेकिन क्या आप जानते है कि ये रत्न भी आपस में दुश्मन होते हैं। इनको एक साथ पहनने पर बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। शायद नहीं, ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार कई रत्न ऐसे होते है, जिनके साथ उनके वर्जित रत्न पहनने पर नुकसान होता है।  जानें किन रत्नों के साथ  नहीं पहनना चाहिए रत्न
विज्ञापन


- माणिक्य रत्न के साथ कभी भी हीरा, नीलम, गोमेद और लहसुनिया रत्न नहीं पहनना चाहिए। ये चारों ही रत्न माणिक्य के वर्जित रत्न होते हैं।

- मोती व्यक्ति की किस्मत को चमका देती है, लेकिन इसके साथ ही दूसरी अंगुली में गोमेद या लहसुनिया रत्न पहनने से किस्मत सो भी सकती है।

- मूंगा के साथ भी पन्ना व नीलम ना पहनें।

- पन्ना के साथ मोती को धारण करना वर्जित माना जाता है।

- अगर आपने भी पुखराज के साथ पन्ना या मोती में से कोई रत्न धारण रखा हैं तो आपको नुकसान हो सकता है।

- अक्सर लोग हीरे के सा‌थ मोती पहन लेते हैं, जबकि ये दोनों को एक साथ पहनना अशुभ होता है।

- नीलम के साथ माणिक्य, मोती और मूंगा पहनने से बचें। 

- गोमेद ने कभी भी भूलकर माणिक्य या मोती ना पहनें। ये दोनों ही गोमेद के वर्जित रत्न हैं। 

- लहसुनिया रत्न के साथ माणिक्य या मोती पहनने वाले जल्‍द ही इसे निकाल दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें