कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपकी आमदनी नहीं बढ़ रही है और तमाम कोशिश के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति जस की तस ही है तो आप आज ही अपने घर के पर्दे बदल लें। आपको लग रहा होगा कि घर के पर्दों का आपकी आमदनी से क्या संबंध है, लेकिन अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दिशाओं में पर्दे लगाएं तो इससे आपकी आमदनी बढ़ने लगेगी।
यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर का गंदा पानी भी तो नहीं निकलता इस दिशा से, मान सम्मान में हो सकती है हानि
- आमदनी में बढ़ोतरी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है सोर्स। अगर आपके अच्छे सोर्स नहीं बन पा रहे हैं तो आपको अपने घर की पूर्व दिशा में हरे पर्दे लगना चाहिए। आमदनी के सोर्स को बढ़ाने के लिए इस रंग के पर्दे को शुभ माना जाता है।