फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: मुश्किल समय में काम आएंगे आचार्य चाणक्य के संदेश, संकट से तुरंत मिलेगा छुटकारा

Sat, 30 Nov 2024 12:36 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Success Quotes:आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र की शिक्षा दी है। जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। अगर आप चाणक्य नीति पढ़ेंगे तो जीवन में सफल होंगे। जीवन में असफलता मिलने पर हर व्यक्ति इन बातों का पालन करके किसी भी संकट से बाहर निकल सकता है।
विज्ञापन
जीवन में असफलता मिलने पर हर व्यक्ति इन बातों का पालन करके किसी भी संकट से बाहर निकल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti Quotes :  चाणक्य नीति आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करती है। यदि आप चाणक्य नीति को आत्मसात करते हैं और उसका पालन करते हैं, तो आपको सफलता मिलना तय है। आचार्य चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य का निर्माण किया। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र की शिक्षा दी है। जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। अगर आप चाणक्य नीति पढ़ेंगे तो जीवन में सफल होंगे। जीवन में असफलता मिलने पर हर व्यक्ति इन बातों का पालन करके किसी भी संकट से बाहर निकल सकता है।

विज्ञापन


रणनीति 
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को संकट से निकलने के लिए रणनीति की जरूरत होती है। यदि आप पूरी ताकत से चाणक्य के सिद्धांतों के अनुसार कदम उठाते हैं तो अंतिम जीत आपकी ही होती है। शांति की रणनीति बनाने से सत्ता में बैठे लोगों को नुकसान हो सकता है। अत्यधिक खतरे में सावधानी ही नियम है।

पारिवारिक सुरक्षा
संकट के समय में अपने परिवार का ख्याल रखना जरूरी भी है और हमारा कर्तव्य भी। इसलिए परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानी से बाहर निकल सकते हैं।
विज्ञापन


सेहत का ख्याल रखना
यदि व्यक्ति संकट के समय में धन संचय कर ले तो कितना भी बड़ा संकट हो आप उससे बाहर निकल सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर आप अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति सही रखें तो भी आप संकट का सामना हंसते हुए कर सकते हैं।

पैसे की बचत
यदि व्यक्ति के पास धन का भंडार है तो उसे संकट से निकलने में मदद मिलती है। क्योंकि आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर संकट के समय आर्थिक हानि हो जाए तो व्यक्ति के लिए उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें