फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: जीवन में सफलता के लिए याद रखें चाणक्य की ये 4 बातें

Sat, 09 May 2020 12:36 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सफल जीवन की कल्पना हर कोई करता है, परंतु कई बार व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो पाता है। आर्चाय चाणक्य की नीतियां हर क्षेत्र में कारगर साबित होती हैं। हर समस्या का समाधान आर्चाय चाणक्य की नीतियों में मिल जाता है। आर्चाय चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफलता के लिए कुछ बातों का उल्लेख किया है। आइए आज जानते हैं, आर्चाय चाणक्य ने सफलता के लिए किन बातों को महत्वपूर्ण बताया है....

 
विज्ञापन

2 of 5
समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करें
  • आर्चाय चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा समय और परिस्थिति को देखकर ही कार्य करना चाहिए। सफलता के लिए इस बात का पता होना चाहिए वर्तमान में क्या चल रहा है। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखते हैं, उन्हें सफलता अवश्य ही मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मित्र और शत्रु को पहचाने
  • जीवन में सफलता के लिए इस बात का पता होना बहुत जरूरी है कि कौन अपना है और कौन नहीं। आर्चाय चाणक्य के अनुसार मित्र तो हमारे जीवन को सफल बनाने का प्रयास करेगा, परंतु शत्रु हमारे जीवन को कभी भी सफल नहीं होने देगा, इसलिए अपने मित्र और शत्रु की पहचान करना आवश्यक है।
 
 

4 of 5
अपनी आमदनी और खर्चों का हिसाब रखें
  • व्यक्ति को अपनी आमदनी और खर्चों का हिसाब रखना चाहिए। आर्चाय चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने खर्चों के बारे में पता होना चाहिए और उसी हिसाब से पैसे खर्च करने चाहिए। आय से अधिक खर्च से बचना चाहिए। धन का अपव्यय नहीं करना चाहिए, जितनी आवश्यकता हो उतना ही धन का खर्च करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यस्थल और निवास स्थान की जानकारी रखें
  • कार्यस्थल और निवास स्थान में हमेशा उन लोगों के साथ रहें जो आपका हित चाहते हैं। आर्चाय चाणक्य के अनुसार हमें अपने कार्यस्थल और निवास स्थान के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। व्यक्ति को इस बात का पता होना चाहिए कि उसके आसपास के लोग कैसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें