आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उनकी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का सम्राट बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य चाणक्य की नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं। जीवन में हर चुनौती में चाणक्य नीति सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। चाणक्य नीति में हर समस्या का समाधान मिलता है। जीवन में सुख शांति के लिए चाणक्य के कुछ अनमोल वचनों का पालन अवश्य करना चाहिए। आइए, जानते हैं चाणक्य के अनमोल वचन, जिनका पालन कर जीवन में सुख- शांति का अनुभव होने लगेगा।