फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो ऐसे स्थानों पर रहने से बचें

Sun, 24 Nov 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti Quotes In Hindi: आचार्य चाणक्य भी हमेशा अमीर बनने और तरक्की करने की बात करते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति गलत जगह पर रहता है इसलिए वह जीवन भर गरीब बना रहता है। व्यक्ति की गरीबी भी एक कारण हो सकती है।
विज्ञापन
चाणक्य नीति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti Sutra: आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य समकालीन थे। मगध राजा चंद्रगुप्त ने चाणक्य के कारण ही मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चाणक्य की नीतियों का पालन आज भी किया जाता है. चाणक्य को पूरी दुनिया में प्रखर बुद्धि, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। आज भी चाणक्य की नीति और महान संदेश पूरी दुनिया में मशहूर है। जीवन को सुखी और सफल बनाने, समाज में स्थान पाने के लिए चाणक्य की नीतियां बहुत उपयोगी हैं।

विज्ञापन


आचार्य चाणक्य भी हमेशा अमीर बनने और तरक्की करने की बात करते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति गलत जगह पर रहता है इसलिए वह जीवन भर गरीब बना रहता है। व्यक्ति की गरीबी भी एक कारण हो सकती है। चाणक्य उन स्थानों के बारे में बात करते हैं जहां के निवासी कभी प्रगति नहीं कर पाते। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

Budh Ast: वक्री होने के 4 दिन बाद ही हो जाएंगे बुध अस्त, इन राशियों को हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थान पर रहने वालों की प्रगति रुक जाती है

  • चाणक्य के अनुसार यदि आप जहां रहते हैं उसके आसपास कोई व्यवसाय नहीं है तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए। ऐसे स्थानों पर रहने वालों का जीवन गरीबी में व्यतीत होता था।
  • यदि आपका घर ऐसे स्थान पर है जहां वेदों को जानने वाला कोई ब्राह्मण नहीं है तो ऐसी जगह पर न रहें। क्योंकि धर्म की रक्षा ब्राह्मणों ने की है. अत: ऐसे स्थान को त्याग देना चाहिए।
  • जल के बारे में एक कहावत है, जल ही जीवन है। इसलिए ऐसे स्थान पर न रहें जहां नदी, झील, कुआं आदि न हो। ऐसी जगह पर रहना मुश्किल हो जाता है.
  • अगर आपके घर के आसपास कोई डॉक्टर या हकीम न हो तो वहां रहना अच्छा नहीं है। क्योंकि बीमारी, दुर्घटना, बुखार जैसी लाइलाज बीमारियों को ठीक करने के लिए इलाज की जरूरत होती है, जो डॉक्टर के बिना संभव नहीं है। इसलिए जहां दवा की कमी हो वहां रुकना उचित नहीं है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें