फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: ऐसे लोगों को कभी न करें परेशान, अन्यथा मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Wed, 09 Feb 2022 10:33 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सबके लिए कोई न कोई सीख दी है। चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ ऐसे लोग हैं जिनके साथ कभी भी गलत व्यवहार नहीं कारन चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Chanakya Neeti: चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ ऐसे लोग हैं जिनके साथ कभी भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti : आचार्य  चाणक्य द्वारा रचित  नीति ग्रन्थ चाणक्य नीति में सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है। आचार्य चाणक्य के इस  नीतिपरक ग्रंथ में जीवन-सिद्धान्त और जीवन-व्यवहार तथा आदर्श और यथार्थ का बड़ा सुन्दर समन्वय देखने को मिलता है। आचार्य चाणक्य की कहीं हर बात आज भी उतनी ही सही है जितनी वह उस जमाने में हुआ करती थी। चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस क्षेत्र में हैं। यदि आप चाणक्य नीति को पूरी तरह से पढ़ते हैं और उसका अनुसरण करते हैं, तो कोई भी आपको सफल होने से रोक नहीं सकता आप कभी भी किसी के धोखे का शिकार नहीं होंगे और जीवन में हमेशा सफलता पाएंगे। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सबके लिए कोई न कोई सीख दी है। चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ ऐसे लोग हैं जिनके साथ कभी भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए अन्यथा मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 

  • अक्सर लोग अहम और घमंड में चूर होने के कारण अपने से कंजीर वर्ग के लोगों को या कमजोर व्यक्तित्व के लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पास पद-प्रतिष्ठा होती है, उन्हें कभी भी अपने से कमजोर लोगों और गरीबों को सताना नहीं चाहिए, बल्कि उनकी मदद करनी चाहिए। यदि आप जरूरतमंदों को और दुखी करेंगे तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी। 
  • हमारे देश में स्त्रियों को देवी की तरह पूजा जाता है। उनका सम्मान किया जाता है इसलिए सदैव महिलाओं का सम्मान करें। उनके साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। यदि जीवन में व्यक्ति स्त्रियों का सम्मान नहीं करेंगे तो मां लक्ष्मी में रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है। 
  • चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार जो लोग मेहनती लोगों का सम्मान नहीं करते, उनसे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती। लोगों को यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि भले ही उनके पास बहुत पैसा आ गया हो लेकिन उन्हें अपनी मेहनत को नहीं भूलना चाहिए और साथ ही यदि कभी उन्हें कोई परिश्रमी व्यक्ति दिखे तो उसका सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके विपरीत जो ऐसे लोगों को सताने लगते हैं, ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें