Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां आज भी उतनी उपयोगी और प्रभावी मानी जाती है जितने पहले थी। आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन में अपनाने से सफलता, वृद्धि, मान-सम्मान और नैतिकता आती है। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां प्रासंगिक है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में आमजन मानस से जुड़ी कई छोटी-छोटी परेशानियों का हल आसानी से मिल जाता है। घर में आर्थिक परेशानियों का कारण घर में होने वाली छोटी-छोटी गलतियां करने से होती है। धन के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई उपायों को वर्णन किया है। ऐसे में अगर इन नीतियों का अनुसरण करें तो आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होती हैं और मां लक्ष्मी घर पर निवास करने लगती हैं। आचार्य चाणक्य की ऐसी ही एक नीति है। जिसमें लिखा है--
मूर्खा यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसञ्चितम् ।
दम्पत्येः कलहो नाऽस्ति तत्र श्रीः स्वयमागता ।।
अर्थात
जिन घरों में मूर्खों की पूजा नहीं होती, जहां अन्न का आदर नहीं होता, जिस घर में पति-पत्नी में प्यार हो और लड़ाई-झगड़ा नहीं होता हो, ऐसे घर में लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करने लगती है.
चाणक्य नीति में लक्ष्मी कृपा पाने के आसान उपाय
1. गुणवान लोगों का सम्मान करें
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में गुणवान, योग्य, प्रतिभाशाली और कुशल व्यक्ति का हमेशा मान-सम्मान और आदर करने की बात की है। गुणवान व्यक्तियों के साथ रहने से जीवन में उन्नति के अवसर मिलते हैं, वहीं मूर्ख व्यक्ति के साथ रहने और उनकी बातों को बढ़ावा देने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
2. हमेशा भोजन का करें आदर
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में अन्न के महत्व को बढ़ावा देने के लिए उसका सही सम्मान और कद्र करना बताया है। साथ ही अन्न का ऐसे अच्छा प्रबंधन करने पर जोर दिया है जिससे कभी भी इसका अभाव ना हो सके। सुख जीवन के लिए इसका विशेष महत्व होता है।
3. दांपत्य जीवन में रखें प्रेम
जिन घरों में हमेशा पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और एक दूसरे के प्रति समर्पण रहता है वहीं पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे आर्थिक स्थिति में मजबूत आती है।
4- इन जगहों पर होता है मां लक्ष्मी का वास
शास्त्रों में मां लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है। जिसके कारण इनका स्वभाव एक स्थान पर रुकना नहीं तोहा। मां लक्ष्मी जब घर में प्रवेश करती हैं तो अपनी इच्छा से नहीं छोड़ती है। ऐसे में व्यक्ति संतोषी होना चाहिए। ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी स्वयं घर परिवार में निवास करती हैं।