Chanakya Niti: जीवन में सफल होने के लिए हर व्यक्ति प्रयास करता है, परंतु मनचाहे परिणाम कम लोग ही हासिल कर पाते हैं। इसका कारण परिश्रम में कमी या सही मार्गदर्शन की प्राप्ति व कई अन्य वजह भी हो सकती हैं। इस दौरान दोबारा प्रयास करना व्यक्ति के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि कुछ असफलताओं के घेरे में ही उलझे रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में मन को शांत और सकारात्मक रखने के लिए आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य की गणना महान विद्वानों के रूप में की जाती है। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। उनका मानना है कि सफल होने के लिए इंसान को मेहनत के साथ-साथ योजनाओं पर भी काम करना चाहिए। चाणक्य के अनुसार मन से सोचे हुए कार्य को कभी भी वाणी द्वारा प्रकट नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा अपने लक्ष्यों को मन में रखकर उसके लिए प्रयास करना चाहिए। इससे उस कार्य के सफल होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे ही कई सफलता सूत्र का उल्लेख आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है, आइए इसके बारे में जानते हैं।