फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण को इसलिए देना पड़ा अर्जुन को गीता का ज्ञान

Sat, 20 Dec 2014 03:14 PM IST
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र दोनों ही शब्द बड़े अच्छे हैं। हम जहां कहीं भी हों, हम सब यहां कुरुक्षेत्र में ही हैं। कुरु माने कर्म। क्षेत्र यानी जहां जहां आप जाते हैं वहां कर्म होता है। आपके कुरुक्षेत्र में भी युद्ध होता है। बड़भागी और भाग्यशाली वो हैं जिनके कुरुक्षेत्र में कौरव पराजित होते हैं और श्रीकृष्ण की करुणा से सद्गुणों का साम्राज्य स्थापित होता है।
विज्ञापन


पूरी गीता कह पाना और समझना बड़ा कठिन है। अनंत काल तक गीता का स्वाध्याय होता रहेगा। विचारक इसमें से नए-नए मोती प्राप्त करते रहेंगे। धर्म से प्रारंभ होने के बाद गीता का जहां पर्यवसान होता है, वहां एक शर्त है। श्रीमद्भगवद्गीता धर्मक्षेत्र से चलते-चलते पर्यवसान तक शोक को मिटाती है। मनुष्य के जीवन में शोक प्रकट होते हैं, यदि शोक मिटा लेता है तो उसका जीवन सुखमय होता जाता है।

यदि अर्जुन को शोक न आया होता तो शायद श्रीमदभगवद्गीता प्रकट ही नहीं होती। दरअसल श्रीकृष्ण महाभारत युद्ध के समय एक चिंता जागी। यानी जो सारे संसार को चिंता से मुक्त करने वाला स्वयं चिंतित हो गया। भगवान ने सोचा कि अभी यदि अर्जुन को ज्ञान न दे पाया तो मेरा अस्तित्व विवादास्पद हो जाएगा। लोग कहेंगे कि अर्जुन को ही ठीक नहीं कर पाए तो दुनिया को क्या ठीक कर पाएंगे। इसलिए अपने अस्तित्व को ठीक करने के लिए भगवान ने ज्ञान की गंगा बहाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


(प्रस्तुति-एम सी शर्मा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें