फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह है सर्वोत्तम भेंट

Sat, 21 Mar 2015 12:58 PM IST
भानूमति नरसिंहन/ आर्ट ऑफ लिविंग
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी को विभिन्न नामों व प्रकार से पूजने के दौरान हम विभिन्न फूल जैसे चमेली, कमल, गेंदा व गुलाब आदि फूल अर्पित करते हैं। अर्थात बाहरी सुगंध व सुंदरता से जब हम अपना मन आंतरिक दैवीय विशेषताओं पर ले जाते हैं तो हमारी चेतना भी फूल के समान खिलती है।
विज्ञापन


पढ़ें,हिंदू नववर्ष 21 मार्च से, कैसा रहेगा यह साल आपकी राशि के लिए

हम अपनी खिली हुई चेतना को भी अर्पित करते हैं। खिली हुई चेतना के माध्यम से उसकी पूजा करना ही सर्वोत्तम भेंट हैं। दिव्य मां शुद्ध चेतना, असीम, अथाह व सर्वोत्तम हैं। एक बच्चा अपनी मां को जानने की कोशिश नहीं करता।

पढ़ें,अब एक साल तक शनि का होगा राज, क्या होगा परिणाम

क्योंकि बच्चे को मां में पूर्ण विश्वास होता है। उसी तरह दिव्य मां में विश्वास रखना ही सबसे बड़ी मजबूती का स्रोत है। यही सबसे बड़ा धन और यही सर्वोत्तम भेंट है। नवरात्रे वह समय है जब हम पूर्णतया दिव्यता में स्वयं को भिगोकर आराम कर सकते हैं, हम स्वयं के जीवन में प्रचुरता का अनुभव कर आभारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें