फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी पूजा के दौरान ना करें ये गलतियां, होता है अपशगुन

Thu, 25 May 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
जप करते हुए
विज्ञापन
कहा जाता है कि भगवान की कृपा पाने के लिए सही तरीके से पूजा करना चाहिए। वैसे पूजा करना उतना आसान नही हैं, जितना देखने में लगता है। पूजा या जप करते समय कई ऐसी बातें होती है, जिन्‍हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर पूजा या जप के दौरान इनमे से कुछ भी होता है तो देवी- देवता नाराज भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


- पूजा या जप के दौरान थूकना नहीं चाहिए। व्यक्ति को शरीर और मन दोनों को पूरी तरह से शुद्घ करके की देवी देवताओं का ध्यान करना चाहिए। 

- छींक और खांसी पर नियंत्रण करना मुश्किल होता है और काफी कोशिशों से इसे कुछ देर तक तो रोका जा सकता है, लेकिन इसे आने से नहीं रोक सकते। पूजा के दौरान यदि आपको छींक या खांसी आ जाएं तो ऐसे में हाथ मुंह धोकर उसके बाद वापस से पूूजा शुरू करें। 

- पूजा अर्चना के समय हमेशा व्यक्ति ताजगी से भरा होना चाहिए। इस समय सुस्ती नहीं दिखनी चाहिए। पूजा अर्चना के दौरान जंभाई लेने की सख्त मनाही है।

- साधना, जप और पूजा अर्चना के दौरान व्यक्ति का मन शांत होना चाहिए। क्रोध का भाव मन में नहीं आना चाहिए। अशांत मन से की गई पूजा कभी भी फल नहीं देती। 

- पूजा अर्चना से पहले मन और तन दोनों की शु‌द्घि बहुत जरूरी होती है, जो व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करता है, उसे कभी भी जप आदि के बारे में नहीं सोचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें