फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं श्री कृष्ण और भगवान राम में थी ये समानताएं

Mon, 27 Jul 2020 12:29 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्ण और श्री राम दोनों ही भगवान विष्णु का अवतार थे(फाइल फोटो)
विज्ञापन

श्री कृष्ण और श्री राम दोनों का जन्म अलग-अलग युगों में हुआ था। कृष्ण जी ने द्वापर युग में तो राम जी ने त्रेतायुग में अवतार लिया था। दोनों ही के स्वभाव बहुत अलग थे कृष्ण जहां बहुत ही चुलबुले स्वभाव के थे, तो वही प्रभु श्री राम मर्यादा पुरषोत्तम थे। दोनों में ही बहुत अंतर है लेकिन उनमें कई समानताएं भी है क्या हैं वे समानताएं..

  • श्रीराम सांतवे तो श्री कृष्ण आंठवे अवतार थे लेकिन दोनों ही श्री हरि विष्णु के अवतार थे।
  • ये दोनों ही भक्त वात्सल्य से परिपूर्ण थे। अपने भक्तों के प्रति बहुत स्नेह रखते थे। कृष्ण के प्रेम से तो सभी परिचित हैं भगवान श्री राम और भक्त हनुमान का भी संबंध बहुत गहरा था।
  • भगवान श्री राम अयोध्या के राजा थे तो वही कृष्ण जी भी द्वाराकाधीश थे। यानि कि दोनों ही राजाधिराज थे।
  • कृष्ण की पत्नी रूक्मणी थी तो राम की सीता लेकिन क्या आपको पता है दोनों ही लक्ष्मी जी का अवतार थी।
  • संसार में इन दोनों देवताओं का नाम एक साथ लिया जाता है हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, रामा रामा
  • दोनों नें ही अपने समय में असरों और दुष्टों का संहार किया था। श्री राम ने रावण तो कृष्ण ने कंस के पापों से लोगों को मुक्ति दिलवाई थी।
  • भगवान श्री राम और श्री कृष्ण दोनों का ही संबंध जामवंत से था। 
  • दोनों ही महादेव और माता पार्वती को पूजते थे। और उन्हें सर्वोपरि मानते थे।
  • हनुमान जी नें प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण दोनों का ही युद्ध में साथ दिया था। 
  • जामवंत चिरंजीवी थे। उनका संबंध श्री कृष्ण और श्री राम दोनों से था। कृष्ण जी से जामवंत की पुत्री जामवंती का विवाह हुआ था। तो वहीं रावण से युद्ध के समय राम जी की सेना के मार्गदर्शक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें